JanjgirChampa Rape Arrest : नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार, शिवरीनारायण पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोप ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. नाबालिग, घर से स्कूल जाने निकली थी, तभी अपहरण की घटना हुई थी.

 



पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग बालिका के परिजन ने 4 फरवरी को अपरहण का मामला दर्ज कराया था. इसके बाद पुलिस ने मामले में आईपीसी के धारा 363, 366, 376 और पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6 के तहत FIR दर्ज किया था,

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

फिर मुखबिर से सूचना मिला कि बलौदा बाजार जिले खैरा गांव के दीपक साहू द्वारा उसका अपहरण किया गया है. मामले में पुलिस ने दबिश दी और नाबालिग को बरामद किया, जिसके बाद अपहरण कर दुष्कर्म की बात सामने आई, मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!