JanjgirChampa FIR : जीजा ने साले के साथ की मारपीट, बलौदा थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के बुडगहन गांव में साले के साथ जीजा ने मारपीट की है. पुलिस ने मामले में मारपीट करने वाले जीजा बलवंत भार्गव के खिलाफ BNS की धारा 115(2), 296, 351(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, बुडगहन गांव के दीपक कुमार कुर्रे ने रिपोर्ट दर्ज कराया वह गांव में ढाबा के पास बिजली तार को निकालने गया था. वहां उसके जीजा बलवंत भार्गव ने अपने पत्नी और बेटी से फ़ोन पर बात कराने को कहने लगा. इसके बाद उसके मोबाइल को फेंक दिया.

इसे भी पढ़े -  Korba News : ACB समूह की कोल वाशरियों एवं ताप विद्युत परियोजनाओं की 1999 से वर्तमान तक सीबीआई, एसआईटी जांच की मांग, दीपका में धरना देकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं केंद्र-राज्य सरकार को ज्ञापन

गुस्से में आकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर पास में रखे टंगिया से मारपीट की. पुलिस ने मारपीट करने वाले जीजा बलवंत भार्गव के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Pratibha Samman : ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं : पवन कोसमा, किसान स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, 10 स्कूली बच्चे हुए सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!