JanjgirChampa Big News : कोरबा जिले से झुंड से बिछड़कर पहुंचा हाथी, ग्रामीण दहशत में, ज़िले के जंगल में हाथी का डेरा, धान की फसल को नुकसान, वन अमला अलर्ट

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के छाता जंगल में हाथी पहुंचा है, जिसके बाद लोगों में दहशत है. दरअसल, कोरबा ज़िले से झुंड से बिछड़कर हाथी ने बलौदा क्षेत्र में प्रवेश किया है. हाथी की दस्तक के बाद वन अमला भी पहुंचा है और ग्रामीणों को हिदायत दी गई है. वन अमला के द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर हाथी के विचरण पर नजर बनाया गया है, ताकि लोगों को नुकसान नहीं पहुंचाए.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

फिलहाल, हाथी अभी छाता जंगल मे है और रिहाइशी क्षेत्र में नहीं पहुंचा है. वन अमला उस हाथी को कोरबा ज़िले के जंगल की ओर भेजने के लिए लगा हुआ है. कल हाथी गतवा, कण्डरा की ओर था, फिर सड़क पार कर डोंगी पेंड्री होते हुए छाता जंगल पहुंचा है. हाथी के विचरण को देखते हुए आसपास क्षेत्र के गांवों की बिजली बंद की गई है, ताकि हाथी को करंट से कोई नुकसान ना हो पाए.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!