JanjgirChampa Big News : नदी में बहे 11 साल के बच्चे की लाश 21 घण्टे बाद मिली, 7-8 किमी दूर मिली लाश, SDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी थी

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्षेत्र के सोनादह गांव की सोन नदी में नहाने गया 11 साल का बच्चा बह गया था, जिसकी लाश 21 घंटे के बाद मिली है. नदी में जाल लगी थी, उसी में फंसी मिली है. मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंची है और मर्ग कायम कर जांच कर रही है. मौके पर SDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी थी.

 



दरअसल, कल सोनादह गांव के 5 बच्चे सोन नदी में नहाने के लिए गए थे. इसी दौरान एक बच्चा खेमराज महिलांगे, नदी में बह गया था. सूचना के बाद मौके पर बिर्रा पुलिस पहुंची थी और बिलासपुर से SDRF की टीम को बुलाई गई थी. इसके बाद SDRF की टीम पहुंची थी और नदी में बहे बच्चे की लगातार खोज की जा रही थी.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

आज 21 घंटे के बाद बच्चे की लाश घटनास्थल से 7 से 8 किलो मीटर दूर सेंद्री गांव में लगी जाली में फंसी मिली है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है और मृतक बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!