JanjgirChampa Death : नाला किनारे मिली व्यक्ति की लाश, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा थाना क्षेत्र के मड़वा मैदान गांव में दिशा मैदान की तरफ गए व्यक्ति की लाश चौतरी नाला किनारे मिली है. पुलिस ने मर्ग कायम किया है. पीएम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चल सकेगा.

 



दरअसल, मड़वा गांव का सोमारू केंवट, घर वालों को दिशा मैदान जाने की बात कहकर निकला था. इस दौरान गांव के ग्रामीण ने सोमारू की लाश को चौतरी नाला में देखा. इसकी सूचना बलौदा पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर बलौदा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से व्यक्ति की हुई मौत, मौके पर जुट गई थी लोगों की भीड़, पुलिस कर रही जांच
error: Content is protected !!