Pamgarh News : DJ की बुकिंग को कैसल कर बैंडबाजे की धुन में हुआ गणेश विसर्जन, ध्वनि प्रदूषण को रोकने स्थानीयजन की बड़ी पहल, DJ पर प्रतिबंध को लेकर पामगढ़ थाना में हुई थी बैठक

जांजगीर-चाम्पा. DJ पर प्रतिबंध के दौरान पामगढ़ में स्थानीयजन ने बड़ी पहल की है और DJ की बुकिंग को कैंसल कराकर बैंडबाजे की धुन पर गणेश विसर्जन किया गया. अभी हाल ही में पामगढ़ थाना में अफसरों ने DJ संचालकों की बैठक ली थी, वहीं स्थानीय लोगों की खास पहल, ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने में मददगार साबित होगी.

 



दरअसल, पामगढ़ के विनोद यादव और उनके साथियों ने गणेश प्रतिमा विराजित किया था और विसर्जन करने के लिए आज की तिथि में DJ की बुकिंग की थी, लेकिन DJ पर प्रतिबंध के आदेश के बाद विनोद यादव और साथियों ने DJ की बुकिंग कैंसल किया. फिर बैंडबाजे की धुन पर गणेश विसर्जन किया गया.

इसे भी पढ़े -  Korba Teacher Suspend : राजनीतिक दल के कार्यक्रमों में सक्रियता शिक्षक को पड़ी भारी, संयुक्त संचालक ने सस्पेंड किया, जांजगीर-चाम्पा जिले की बलौदा नगर पंचायत की अध्यक्ष के पति हैं शिक्षक...

पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने बताया कि अभी थाना में DJ संचालकों की बैठक ली गई थी और शासन के निर्देश के बारे में बताया गया था. इस दौरान गणेश विसर्जन के दौरान विनोद यादव और साथियों की पहल सराहनीय है, क्योंकि उन्होंने आगे आकर DJ की बुकिंग कैंसल कराया और फिर बैंडबाजे की धुन पर गणेश विसर्जन किया. उन्होंने लोगों से अपील की है कि शासन ने जो नियम तय किया है, उसका पालन करें. 

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape : 8 बर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी बुजुर्ग हिरासत में, जांच में जुटी शिवरीनारायण पुलिस...

Related posts:

error: Content is protected !!