JanjgirChampa Accident : तेज रफ्तार पिकअप ने यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी, बस में सवार थे 20 से ज्यादा यात्री, बड़ा हादसा टला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण में तेज रफ्तार पिकअप ने यात्री बस को पीछे से टक्कर मार दी. बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे. राहत की बात रही, हादसे में किसी को चोट नहीं आई और बड़ी घटना टल गई. टक्कर से पिकअप वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है. घटना की सूचना के बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. हादसे के बाद सड़क की दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police Action : शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई, 250 से ज्यादा चालकों को पकड़ा, 60 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त करने भेजा... पुलिस कार्रवाई के ये रहे सकारात्मक परिणाम... जानिए...

दरअसल, हसौद से यात्री बस शिवरीनारायण आ रही थी. इसी दौरान पीछे से पिकअप वाहन आ रहा था और तेज रफ्तार पिकअप ने यात्री बस को पीछे टक्कर मार दी. टक्कर के बाद बस के यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी. राहत की बात रही, बड़ी घटना नहीं हुई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप का बड़ा बयान, ...तो वित्तमंत्री ओपी चौधरी को जांजगीर आगमन पर दिखाया जाएगा काला झंडा... सियासत गरमाई...
error: Content is protected !!