Sakti News : ‘मोर गांव की बेटी, मोर स्वाभिमान योजना’ के तहत सरपंच चन्द्र कुमार सोनी की अनुकरणीय पहल, गांव में विवाह हो रही बेटियों को 31-31 सौ रुपये की भेंट

सक्ती. जिले के टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी ने अनुकरणीय पहल करते हुए सरपंच निर्वाचित होने के बाद मोर गांव की बेटी मोर अभिमान के तहत गांव में होने वाली प्रत्येक बिटिया के विवाह में उनके द्वारा 3100 रुपए की राशि भेंट की जाती है. टेमर के प्रतिष्ठित नागरिक धुमाराम देवांगन की बिटिया तृप्ति के वैवाहिक आयोजन के दौरान चंद्र कुमार सोनी ने अपने परिवार जनों के साथ उनके घर पर पहुंचकर उन्हें 3100 रुपए की राशि भेंट की. इस दौरान सरपंच चंद्र कुमार सोनी के साथ बिटिया के माता-पिता एवं रामकुमार देवांगन, ग्राम पंचायत के पंच योगेश जायसवाल, मृत्युंजय पटेल, कुलदीप पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे.

 



इसी तरह बरेठ और पटेल परिवार के विवाह कार्यक्रम में भी 31-31 सौ रुपये भेंट की है. टेमर के सरपंच चंद्र कुमार सोनी द्वारा राजेश्वरी सोनी, कृतिका सोनी, यशराज सोनी की ओर से उपरोक्त राशि भेंट की गई. सरपंच की इस पहल का ग्रामवासियों ने स्वागत किया है.

error: Content is protected !!