JanjgirChampa Accident : वैन और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार 3 युवकों के टूटे पैर, चौथा युवक बाल-बाल बचा, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के पकरिया गांव में वैन और बाइक में जोरदार भिड़ंत होने से बाइक सवार 3 युवकों के पैर टूट गए हैं, वहीं बाइक में सवार चौथा युवक बाल-बाल बचा है.

 



दरअसल, खटोला गांव के अनिल, रथराम, कोसा गांव देवीराम और एक अन्य युवक बाइक में शिवरीनारायण से खटोला जा रहे थे. पकरिया गांव पहुंचे थे कि अकलतरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार वैन से जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर की वजह से बाइक सवार 3 युवकों के पैर टूट गए हैं और बाइक सवार चौथा युवक बाल-बाल बचा है. घायक युवकों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : चंद्रपुर पदयात्रा समिति के अस्थाई कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन, सांसद कमलेश जांगड़े ने किया शुभारंभ, 27 वर्षों से जारी पदयात्रा के लिए अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

Related posts:

error: Content is protected !!