JanjgirChampa Big News : खुदकुशी के पहले युवक ने भावुक वीडियो बनाया, जहर पीकर युवक ने की खुदकुशी, इस वजह से आत्मघाती कदम उठाया… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ क्षेत्र के किरीत गांव में पत्नी के मायके से नहीं आने से परेशान पति मुकेश धीवर ने जहर सेवन कर लिया और इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है. मृतक मुकेश धीवर के 2 बच्चे हैं , जो उसके साथ ही रहा करते थे. घटना में बड़ी बात यह है कि युवक मुकेश धीवर ने खुदकुशी के पहले भावुक करने वाला वीडियो बनाया है.

 



दरअसल, किरीत गांव के वार्ड नं 17 निवासी मुकेश धीवर ने गांव की बिरसा चंद्रा से 8 साल पहले लव मैरिज की थी. इस दौरान दोनों के 2 बच्चे भी है. कुछ माह पहले परिवार सहित कमाने खाने गया था. वहां से लौटे थे, फिर अगस्त में मुकेश धीवर अकेले पंजाब काम करने चला गया था, जहां से उसकी पत्नी और सास ने उसे 5 दिन में ही वापस गांव बुला लिया था. इस बीच दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ तो उसकी पत्नी बिरसा चंद्रा, उसे छोड़कर मायके चली गई. 1 माह से पत्नी के मायके से वापस नहीं आने से परेशान होकर मुकेश धीवर ने खेत में जहर सेवन कर लिया और इस वक्त भावुक वीडियो बनाया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

घटना की जानकारी परिजन को मिलने पर इलाज के लिए नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां गंभीर स्थिति होने पर घायल मुकेश धीवर को जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया था. यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है. पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!