Baloda News : कोरबी गांव में बेकाबू ट्रेलर घर के छज्जे को तोड़ते हुए बाउंड्रीवाल में घुसा, बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे लोग

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा क्षेत्र के कोरबी गांव में कोयला लेकर कोलवाशरी जा रहा ट्रेलरअनियंत्रित होकर घर के छज्जा को तोड़ते हुए बाउंड्रीवाल में जा घुसा. इस दौरान घर में रहने वाले लोग बाल-बाल बचे, नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी.

 



कोरबी गांव के रवि जांगड़े ने बताया कि गुरुवार की दोपहर 3 बजे एक ट्रेलर कोयला लेकर नैला कोल साइडिंग की ओर जा रहा था. इस दौरान ट्रेलर उसके घर के पास पहुंचा था कि ट्रेलर अनियंत्रित हो गया. घर के छज्जे को तोड़ते हुए ट्रेलर बाउंड्रीवाल को क्षतिग्रस्त करके अंदर घुस गया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

गनीमत रही कि हादसा घर के आंगन की तरफ हुआ. अगर घर के लोग आंगन की तरफ होते तो ट्रेलर उन्हें चपेट में ले लेता. इस तरह बड़ी घटना टल गई, लेकिन घर मालिक को काफी नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!