Akaltara Big News : अकलतरा में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, मौके पर पहुंचकर पुलिस कर रही जांच, PM के लिए भेजा गया शव

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा की अग्रसेन प्रतिमा के परिसर में युवक का सड़ा-गला शव मिला है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की तो आधार कार्ड मिला, जिसमें विजय हंसराज लिखा मिला, जो नवागढ़ क्षेत्र के बुड़ेना गांव का रहने वाला था. मामले में पुलिस जांच कर रही है. युवक का शव, दो दिन पुराना बताया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : बलौदा क्षेत्र में कोलवाशरी बनी लोगों के लिए मुसीबत, कोलवाशरी प्रबंधनों की मनमानी, प्रदूषण और बीमारी से परेशान हो रहे लोग, भू-जल स्रोत के दोहन से क्षेत्र में लगातार गिर रहा जलस्तर, अभी से डबरी-तालाब सूखे, कोलवाशरी की डस्ट से पट रही डबरी, प्राकृतिक संसाधन को नष्ट करने की हो रही मनमानी कोशिश, जिला प्रशासन के अफसरों को लोगों की समस्याओं से कोई मतलब नहीं, नारकीय जीवन जी रहे क्षेत्र के लोग, डिटेल में पढ़िए...

दरअसल, कल 3 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती है तो प्रतिमा के परिसर की साफ-सफाई के लिए लोग गए तो वहां सड़ी-गली लाश पड़ी थी. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में मौके पर पॉयजन मिला है. ऐसे में पुलिस ने युवक द्वारा सुसाइड करने की आशंका जताई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, पीएम रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा के “प्रशासनिक आतंकवाद” का परिचायक बनी घटना, गरीब महिला जहर पीने को मजबूर : नागेंद्र गुप्ता

Related posts:

error: Content is protected !!