जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में बच्चों से कार्य कराने के मामले में जांच शुरू हो गई है. कलेक्टर के निर्देश के बाद अकलतरा से शिक्षा विभाग के अधिकारी, स्कूल पहुंचे और जांच की. अधिकारियों ने यहां महिला प्रधानपाठक के साथ ही बच्चों और उनके अभिभावकों का बयान लिया. साथ ही, स्कूल परिसर में काम कर रही महिलाओं से भी अफसरों ने जानकारी ली. अब जांच रिपोर्ट को अधिकारी, DEO को सौपेंगे. इसके बाद, आगे की कार्रवाई की जाएगी.









दरअसल, कोटमीसोनार गांव के प्रायमरी स्कूल में करनी पकड़े और सीमेंट का कार्य करते बच्चों का वीडियो वायरल हुआ था. यहां महिला प्रधानपाठक भी मौजूद थी. मामले के तूल पकड़ने के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जांच करने के निर्देश दिए थे. जांच रिपोर्ट को अब DEO को सौंपी जाएगी और जांच में जो भी बातें सामने आई है, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

