Mahira Sharma Viral Video : अवॉर्ड शो के दौरान स्टेज पर चढ़ते ही धड़ाम से गिरी ‘बिग बॉस 13’ की ये एक्ट्रेस, खूब वायरल हो रहा ये वीडियो…

बिग बॉस सीजन 13’ फेम माहिरा शर्मा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो एक अवॉर्ड फंक्शन में जब स्टेज पर पहुंची तो अचानक उनता बैलेंस बिगड़ता है और वो वहीं पर गिर गईं. इस दौरान स्टेज पर मौजूद लोगों ने उन्हें पकड़ा और फिर अवॉर्ड दिया, वहीं अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है इतना ही नहीं इंटरनेट यूजर्स भी उन्हें खरीखोटी सुना रहे हैं.

 



बता दें कि अवॉर्ड फंक्शन में माहिरा ने व्हाइट कलर का एक हैवी गाउन पहना था, जिस कारण उन्हें सीढ़ी चढ़ने में दिक्कत हुई. हालांकि, इस ड्रेस में वह एक प्रिंसेस की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं. अवॉर्ड फंक्शन के बीच जब वह स्टेज पर पहुंची तो थोड़ी डगमगा गईं. माहिरा का बैलेंस बिगड़ता देख अपारशक्ति खुराना पीछे से उन्हें संभालने आते हैं, लेकिन तब तक माहिरा गिर जाती हैं. इस दौरान माहिरा अपना कॉन्फिडेंस नहीं गिरने देतीं और मजाक करते हुए कहती हैं कि लगता है, आज गिरने का अवॉर्ड मुझे मिलना चाहिए. इस पर होस्ट भी कहते हैं, जहां तक की जेनिफर लॉरेंस भी ऑस्कर इवेंट में गिर गई थीं तो कोई दिक्कत नहीं है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

अपारशक्ति खुराना की तारीफ कर रहे यूजर्स
इंटरनेट यूजर्स माहिरा को खरीखोटी सुनाने के साथ अपारशक्ति खुराना की तारीफ भी कर रहे हैं. इस हादसे के बाद अपारशक्ति खुराना का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वो कहते नजर आए कि उनका पैर मुड़ गया था, जिस कारण ये हादसा हुआ है. उम्मीद है कि उन्हें चोट न आई हो। पैर में मोच की शिकायत न हो. पिछले दिनों माहिरा शर्मा अपने काम के बजाए पारस छाबड़ा से ब्रेकअप के कारण सुर्खियों में रही हैं. दोनों ने अपना 4-5 साल पुराना रिश्ता तोड़ दिया. लिव-इन में साथ रहने के बावजूद इनके बीच कुछ जमा नहीं, जिस कारण ये अलग हो गए। हालांकि पैप्स इन्हें अलग-अलग जगहों पर स्पॉट करते रहते हैं. अब एक्ट्रेस एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंच चुकी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baheradih News : धान की फसल पर बेमौसम बारिश का कहर, किसानों को झेलना पड़ रहा दोहरा नुकसान

Related posts:

error: Content is protected !!