कोरबा की बड़ी खबर : सुनालिया पुल से नहर में युवती ने लगाई छलांग तो ट्रैफिक पुलिस ने भी बचाने के लिए छलांग लगा दी… लोगों की जुटी थी भीड़…

कोरबा. सुनालिया पुल से नहर में 1 अज्ञात युवती ने छलांग लगा दी है और पानी के तेज़ बहाव में बह गई है. मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने भी बचाने के लिए छलांग लगा दी थी, लेकिन युवती को बचा नहीं पाया, फिर किसी तरह वह वापस बाहर निकल आया. नवरात्र के अवसर पर देर रात युवती ने किस कारण से यह कदम उठाया है, इसकी जानकारी अभी अज्ञात है, वहीं युवती की पहचान भी नही हो पाई है. फिलहाल, कोरबा पुलिस ने अन्य जिले की पुलिस को सूचना दे दी है और जांच में जुटी हुई है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!