Akaltara Arrest : बुड़हीन माई मंदिर से मुकुट की चोरी करने वाले आरोपी युवक को कोटमीसोनार पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी से चोरी की चांदी की 2 मुकुट और लोहे का सब्बल जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा की कोटमीसोनार पुलिस ने बुड़हीन माई मंदिर से मुकुट की चोरी करने के मामले में आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी राहुल कुमार के खिलाफ BNS की धारा 331 (4), 305 (घ) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, पोड़ीदल्हा के बुड़हीन माई मंदिर के पुजारी शैलेश कुमार सिदार ने बताया कि मंदिर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने मंदिर से चांदी के 2 मुकुट 10 तोला की चोरी कर ली थी. पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज किया था और खोजबीन में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

मामले में पुलिस ने मंदिर से 10 तोला चांदी के 2 मुकुट की चोरी करने वाले आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : जनऔषधि केंद्र में 50 से 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध, मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित केन्द्र का जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण

Related posts:

error: Content is protected !!