Sakti Big News : जेल अधीक्षक की लापरवाही आई सामने, जेल नियमों का उलंघन करते दिखे, कलेक्टर ने कहा…

सक्ती. पूरे प्रदेश में अपराध रोकने के लिए सरकार कई नए कानून लागू कर अपधारियों पर लगाम कसने का काम कर रही है, वहीं दूसरी ओर सक्ती जिले में जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखी जा रही है. विचाराधीन बंदियों को आज दोपहर हॉस्पिटल लाया गया था, जहां बंदी स्वयं हाथों में हथकड़ी को पकड़कर घूमते दिखेल.

 



आपको बता दें, पूर्व में भी उप जेल प्रभारी अधीक्षक सतीश भार्गव के द्वारा आरोपियों को जेल नियम के विरुद्ध जलाऊ लकड़ी लेने भेजा गया था. इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. यही कारण है कि उक्त अधिकारी के हौसले बुलंद हैं कि वे लगातार जेल नियमों का उलंघन करते दिखते हैं. इस पूरे मामले में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने जांच कर कर्रवाई करने की बात कही है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!