Janjgir News : गुरु घासीदास अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान के ज्यूरी सदस्य बने राजेश ढोसले

जांजगीर-चाम्पा. छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास में राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में अनुसूचित जातियों में सामाजिक चेतना जागृत करने तथा उनके उत्थान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति / संस्था को गुरु घासीदास सामाजिक चेतना एवं अनुसूचित जाति उत्थान सम्मान पुरस्कार से पुरस्कृत कर प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कार नियम 2004 की कण्डिका-4 के प्रावधान अनुसार वर्ष 2024 में पुरस्कार हेतु व्यक्ति / संस्था के चयन हेतु छः सदस्यीय निर्णायक मण्डल (जूरी) का गठन किया गया है, जिसमें जांजगीर चाम्पा के युवा नेता राजेश ढोंसले को सदस्य के रूप मे नामित किया गया है. उक्त समिति के सदस्य विधायक व समिति के अध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक अहिवारा के नेतृत्व मे कार्य करेगे. भाजपा नेता राजेश ढोंसले के चयन से भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है.

 



इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!