korba Murder : महिला होमगार्ड के पति की हत्या, धारादार हथियार से हमला कर बदमाशों ने कत्ल किया, सिविल लाइन पुलिस कर रही जांच

कोरबा. सिविल लाइन थाना क्षेत्र की सिंगापुर बस्ती में महिला होमगार्ड के पति शिवप्रसाद की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई है. मामले में डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम ने भी जांच की है. सिविल लाइन द्वारा परिजन का बयान लिया जा रहा है.

 



जानकारी अनुसार, सिंगापुर बस्ती में उस समय दहशत फैल गई, जब एक व्यक्ति की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. यहां हत्या कर आरोपी मौके से फरार हो गया. घटना के वक्त शिवप्रसाद की महिला होमगार्ड पत्नी ड्यूटी पर चली गई थी और शिवप्रसाद, घर पर अकेला था. फिलहाल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!