Janjgir Accident : जांजगीर में बाइक सवार व्यक्ति को माजदा वाहन ने मारी टक्कर, हादसे से बाइक सवार व्यक्ति को आई चोट, ले जाया गया अस्पताल, माजदा वाहन चालक के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में जुर्म दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बाइक सवार व्यक्ति को माजदा वाहन ने टक्कर मार दी है. हादसे से बाइक सवार व्यक्ति को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने माजदा वाहन चालक के खिलाफ BNS की धारा 125(1) और 281 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, शिवधन राठौर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह मुकुंद गांव से जांजगीर आ रहा था. इसी दौरान जांजगीर पहुंचा हुआ था कि पीछे की तरफ से माजदा वाहन क्रमांक सीजी 11 बीएन 4237 का चालक वाहन को तेजगति एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दी है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Big Update : झाड़ी के बीच दफन मिली लापता महिला की लाश, प्रेमी ने महिला की हत्या की थी, आरोपी प्रेमी ने हत्या के खुलासे के बाद खा लिया जहर, पुलिस कर रही तफ्तीश... ये थी बड़ी वजह... डिटेल में पढ़िए...

हादसे से बाइक सवार शिवधन राठौर को चोट आई है और उसे अस्पताल ले जाया गया है. पुलिस ने टक्कर मारने वाले माजदा वाहन चालक के जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ महाविद्यालय बनाहिल के खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मचाया धमाल, गति और जज्बे से जीता सबका दिल, गोल्ड मेडल किये अपने नाम

Related posts:

error: Content is protected !!