शादी के 7 महीने बाद रेखा के पति ने किया था सुसाइड, मरने से पहले एक्ट्रेस का खोला राज, जानें क्या थे आखिरी शब्द.

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस रेखा ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्मों के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहीं।

 



 

 

 

रेखा ने एक बिजनेसमैन से शादी की थी। जिसकी मौत का आरोप एक्ट्रेस पर लगा।

रेखा का नाम कई बड़े एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। अमिताभ बच्चन संग भी रेखा का अफेयर काफी चर्चा में रहा। लेकिन बाद में एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली थी जो कि 7 महीने ही टिक पाई और उन्होंने सुसाइड कर लिया।

 

 

 

 

जानकारी के मुताबिक, रेखा और मुकेश के बीच काफी विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से दोनों अलग-अलग रहने लगे। रिपोर्ट्स की मानें तो, रेखा अपने काम के सिलसिले में देश से बाहर गई थीं तभी मुकेश ने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। लेकिन सुसाइड करने से पहले उन्होंने एक बड़ा नोट लिखा जिसमें कई बड़े खुलासे किए थे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

 

 

 

दरअसल मुकेश ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था कि, ‘मेरी संपत्ति में से रेखा को कुछ भी नहीं दिया जाए। रेखा सक्षम है और वह अपना जीवन यापन बेहतर तरीके से कर सकती है। ऐसे में उन्हें मेरी प्रॉपर्टी में से कुछ न दिया जाए।’ मुकेश अग्रवाल के इन शब्दों से साफ जाहिर होता है कि वह रेखा के साथ खुश नहीं थे।

 

 

 

मुकेश अग्रवाल की मौत के बाद इसका सारा आरोप रेखा पर लगाया गया था कि उनकी वजह से ही मुकेश ने सुसाइड कर लिया। मुकेश के पति और मां ने रेखा को डायन तक कहा। हालांकि रेखा इसके बाद अपने जीवन में आगे बढ़ गईं और उनका कई बड़े स्टार्स के साथ नाम जुड़ा। लेकिन किसी भी एक्टर के साथ उनका जीवन भर का रिश्ता नहीं बन पाया और वह आज भी अकेले अपनी जिंदगी गुजार रही हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

 

 

 

 

बता दें कि, रेखा भले ही सिंगल हैं लेकिन आज भी वह मंगलसुत्र पहनती हैं और अपनी मांग में सिंदूर लगाती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर लगाती हैं। लेकिन रेखा ने इस बात से इंकार किया और कहा कि वह इसमें सुंदर लगती हैं और केवल फैशन के लिए ही लगाती हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!