JanjgirChampa Accident RoadBlock : ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी और 2 बच्चों को टक्कर मारी, पत्नी की मौत, पति और 2 बच्चे बाल-बाल बचे, आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम किया, फिर…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में तरौद गांव में ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी और 2 बच्चों को टक्कर मार दी. हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं पति और 2 बच्चे बाल-बाल बचे. घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया.



अकलतरा-पामगढ़-बिलासपुर मुख्यमार्ग जाम होने की सूचना के बाद मौके पर SDM, SDOP, तहसीलदार और टीआई पहुंचे. यहां परिजन को समझाइश दी गई, फिर वाहन मालिक द्वारा 75 हजार और प्रशासन द्वारा 25 हजार की आर्थिक मदद मिलने के बाद मामला शांत हुआ. हादसे के बाद ट्रेलर लेकर ड्राइवर फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है और पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : रोगदा गांव से जुआ खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों से 9 हजार रुपये जब्त, नवागढ़ पुलिस की कार्रवाई...

दरअसल, बोड़सरा गांव के रविशंकर साहू, अपनी पत्नी गीता साहू और 2 बच्चों के साथ बाइक से झलमला गांव पहुंचे थे. वहां तरौद गांव पहुंचे थे कि ट्रेलर ने टक्कर मार दी और महिला की मौके पर ही मौत हो गई. पति और 2 बच्चे बाल-बाल बचे हैं. घटना के बाद मौके पर तनाव था और आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया था. मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : फर्नेश में लोहा गर्म करते भट्ठी में छेद होने के बाद प्लांट में धुंआ निकलने का मामला, औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी ने प्लांट पहुंचकर की जांच, फर्नेश क्रमांक 1 को प्रतिबंधित किया गया, कारखाना प्रबन्धक को नोटिस जारी किया गया, डिटेल में पढ़िए...

error: Content is protected !!