JanjgirChampa Accident Death RoadBlock : ट्रेलर ने बाइक सवार मैकेनिक को कुचला, मौके पर ही हुई मैकेनिक की मौत, आक्रोशित लोगों ने 4 घण्टे चक्काजाम किया, मौके पर SDOP, तहसीलदार और कई थाना के प्रभारी मौजू

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा थाना क्ष्रेत्र के सिलादेही गांव में ट्रेलर के कुचलने से बाइक सवार मैकेनिक की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने 4 घण्टे चक्काजाम किया था और प्रशासन की ओर से 25 हजार की मदद मिलने के बाद मामला शांत हुआ. इस दौरान जांजगीर एसडीओपी शैलेन्द्र पांडेय, बम्हनीडीह के नायब तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी के साथ कई थाना के प्रभारी पहुंचे थे और मौके पर पुलिस बल तैनात था.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

दरअसल, तालदेवरी गांव का श्याम साहू, बाइक रिपेयरिंग का काम करता है, जो बाइक से सामान खरीदने शिवरीनारायण आया था. वापस लौटते वक्त जब वह सिलादेही गांव पहुंचा था, तभी सामने से आ रहे ट्रेलर ने बाइक सवार मैकेनिक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और परिजन के साथ ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचकर चक्काजाम कर दिया. इस तरह 4 घण्टे बिर्रा-शिवरीनारायण-हसौद-डभरा मार्ग बाधित रहा. बाद में, प्रशासन से 25 हजार की आर्थिक मदद के बाद मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!