Janjgir Death : तालाब में मिली बुजुर्ग की लाश, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के पीथमपुर गांव के तालाब में बुजुर्ग का शव मिला है. मृतक का नाम कमल गिरी है. वह गाड़ापाली गांव का रहने वाला था. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस के मुताबिक, पीथमपुर गांव में कमल गिरी की लाश तालाब में मिली. मृतक के दामाद की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कमल गिरी की बेटी की ससुराल पीथमपुर है और वह 12 अक्टूबर को घर से निकला था.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Accident : सड़क हादसे में तहसीलदार की पत्नी की मौत, बेटा हुआ घायल, तहसीलदार को आई मामूली चोट...

यह आशंका जताई जा रही है कि कमल पैर धोने गया होगा और इसके बाद तालाब में डूबने से उसकी मौत हुई होगी. मामले में परिजन का बयान लिया जा रहा है, वहीं पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti Big News : NGT के नियमों की खुलकर उड़ाई जा रही धज्जियां, मरघट्टी गांव में महानदी पर चेन माउंटेन से अंधाधुंध खोदाई जारी, खनिज विभाग के संरक्षण में चल रहा उत्खनन का खेल...

error: Content is protected !!