15 मिनट वाली लोन स्कीम पर SBI देने जा रहा बड़ी राहत, जानिए क्या है यह योजना, किसे मिलेगा फायदा

नई दिल्ली. भारतीय स्टेट बैंक (SBI) हर वर्ग के ग्राहकों के लिए नई-नई योजना लेकर आता है. इसी कड़ी में बैंक ने एमएसएमई सेक्टर को आसानी से पर्याप्त कर्ज उपलब्ध कराने के लिए इंस्टेंट लोन स्कीम के तहत कर्ज की सीमा को मौजूदा 5 करोड़ रुपये से बढ़ाने की योजना बना रहा है.
‘एमएसएमई सहज’ ‘डिजिटल इनवॉयस’ वित्त पोषण योजना है. इसके तहत बिना किसी इंसानी दखल के 15 मिनट के अंदर लोन के लिए आवेदन करने, दस्तावेज उपलब्ध कराने और अप्रूव्ड लोन को जारी करने की सुविधा दी जाती है. एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने न्यूज एजेंसी को बताया, “हमने पिछले साल पांच करोड़ रुपये तक की लोन लिमिट के लिए एक डेटा आधारित मूल्यांकन शुरू किया था. हमारी एमएसएमई शाखा में आने वाले किसी भी व्यक्ति को केवल अपना पैन और जीएसटी आंकड़ों तक पहुंच की अनुमति देनी होगी. हम 15-45 मिनट में मंजूरी दे सकते हैं.”

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

 

 

 

उन्होंने कहा कि बैंक एमएसएमई लोन के सरलीकरण पर जोर दे रहा है. इससे गिरवी रखने की जरूरत कम हो जाती है, और बहुत से लोग संगठित एमएसएमई उधार प्रणाली में आ सकेंगे.

 

 

नए ग्राहकों को बैंक दायरे में लाने की कोशिश

एसबीआई चेयरमैन शेट्टी ने कहा, “अभी भी बड़ी संख्या में एमएसएमई ग्राहक हैं, जो असंगठित क्षेत्र से कर्ज ले रहे हैं, हम उन्हें बैंक के दायरे में लाना चाहेंगे.” ​​नेटवर्क विस्तार के सवाल पर शेट्टी ने कहा कि एसबीआई चालू वित्त वर्ष में देश भर में 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहा है. मार्च 2024 तक एसबीआई के पास देश भर में 22,542 शाखाओं का नेटवर्क था.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

 

 

 

उन्होंने कहा, “हमारे पास शाखा विस्तार की मजबूत योजनाएं हैं… यह मुख्य रूप से उभरते क्षेत्रों पर केंद्रित होगी। बहुत सी आवासीय कॉलोनियों तक हम नहीं पहुंचे हैं. हम चालू वर्ष में लगभग 600 शाखाएं खोलने की योजना बना रहे हैं.”

 

 

 

उन्होंने कहा, “हम लगभग 50 करोड़ ग्राहकों की सेवा करते हैं और हमें यह कहते हुए गर्व है कि हम हर भारतीय और हर भारतीय परिवार के बैंकर हैं.” शेट्टी ने कहा कि उनका प्रयास एसबीआई को न केवल शेयरधारकों के लिए, बल्कि प्रत्येक संबंधित पक्षों के लिए सर्वश्रेष्ठ और सबसे मूल्यवान बैंक में बदलने का है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!