CG Big News: सूरजपुर डबल मर्डर का आरोपी कुलदीप साहू चढ़ा पुलिस के हत्थे, प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या कर हुआ था फरार

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या के मामले में अब तक सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी कुलदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। कुलदीप साहू की गिरफ्तारी की पुष्टि बलरामपुर SP ने की है।

 



बता दें कि पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने वालों के लिए ईनाम का ऐलान किया था। फरार आरोपी को पकड़ने वाले को 50 हजार रुपए दिया जाएगा। वहीं एनकाउंटर करने पर एक लाख का ईनाम रखा है। संयुक्त पुलिस परिवार के संयोजक उज्जवल दीवान ने इसकी घोषणा की थी।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

गौरतलब है कि कल यानि सोमवार सुबह कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की लाश घर से पांच किलोमीटर दूर मिली थी। बताया गया कि रविवार देर रात कुछ बदमाशों में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बच्चे का अपहरण कर लिया और दोनों की हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने कुलदीप साहू के घर और गोदाम को आग के हवाले कर दिया था। साथ ही मामला शांत कराने आए एसडीएम पर भी भीड़ ने हमला कर दिया था।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!