Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश…

जांजगीर-बलौदा. बलौदा की आरके ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी का मामला सामने आया है. बदमाशों ने 4 जगह ताला को तोड़ा और फिर ज्वेलरी दुकान में घुसे. यहां CCTV के DVR भी बदमाश ले गए हैं. चोरी की घटना की सूचना के बाद बलौदा पुलिस मौके पर पहुंची. फिर FSL और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची थी. बदमाशों ने बेहद शातिर तरीके से चोरी की है. आशंका है, बदमाशों ने पहले रेकी की होगी, फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल, चोरों का सुराग नहीं मिला है. बलौदा में अन्य जगह लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगाल रही है और चोरों का सुराग जुटाने की कोशिश कर रही है.

 



इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!