Akaltara Thief : CCI रोड लाल चौक के पास लकड़ी व्यवसायी के सूने मकान का टूटा ताला, अज्ञात चोरों ने ढाई लाख रुपये नगदी और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी की, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के CCI रोड लाल चौक के पास अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर ढाई लाख रुपये नगदी और सोने-चांदी के जेवरात की चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 305(A), 331(4) के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के कैलाश रंगवानी ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मुंगेली में लकड़ी व्यवसाय का काम करता है. उसकी पत्नी ताला लगाकर मुंगेली आ गई थी. पड़ोसी ने फ़ोन करके बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

वापस आकर देखने पर रूम से ढाई लाख रुपये नगदी और 80 हजार रुपये के सोने-चांदी कुल 3 लाख 30 हजार रुपये की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है. फिलहाल, मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!