Akaltara Thief Arrest : अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले चोर को किया गिरफ्तार, चोरी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने घर अंदर घुसकर चोरी करने वाले आरोपी ओमप्रकाश सिदार को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305(A), 331(4), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल और चोरी की हिस्सेदारी की रकम को जब्त किया है. गिरफ्तार आरोपी बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के खाड़ा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : नाला के पास मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार पलटी, एक युवक की मौत, 2 युवकों को सामान्य चोट, दो दिन पहले ही खरीदा था सेकंड हैंड कार...

पुलिस के मुताबिक, कटनई गांव के रामलाल साहू ने बताया था कि देर रात्रि में अज्ञात चोरों ने उसके घर अंदर घुसकर अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी सहित बाइक की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस चोरों की पतासाजी में जुटी हुई थी. जांच के दौरान पुलिस ने खाड़ा गांव से आरोपी चोर ओमप्रकाश सिदार को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pantora : कटरा जंगल में खेल रहे थे जुआ, 9 जुआरी पकड़ाए, पुलिस ने निकाला जुलूस, जुआरियों से 47 हजार 500 रुपये, 11 बाइक, 1 कार और 8 मोबाइल को जब्त...

Related posts:

error: Content is protected !!