Janjgir-Akaltara Arrest : शासकीय प्राथमिक शाला से 5 क्विंटल चावल की चोरी करने वाले 4 नाबालिग निरुद्ध और चावल की खरीदी करने वाला दुकानदार गिरफ्तार…

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने शासकीय प्राथमिक शाला से 5 क्विंटल चावल की चोरी करने वाले 4 नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है और चावल की खरीदी करने वाले दुकानदार अनिल साहू को गिरफ्तार किया है. 4 निरुद्ध नाबालिग बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है. पुलिस ने चोरी का 5 क्विंटल चावल जब्त किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा की मदर मेरी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष ने बताया था कि संजय नगर के शासकीय प्राथमिक शाला में उनके समूह द्वारा मध्याह्न भोजन बनाया जाता है. अज्ञात चोरों ने स्कूल के कमरे में रखें 5 क्विंटल चावल की चोरी कर ली थी. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : कांग्रेस के झूठ का पर्दाफाश, संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना हताशा की निशानी : सत्यलता मिरी

इस दौरान पुलिस ने चावल की चोरी करने वाले 4 नाबालिग बालक को निरुद्ध किया है और चावल की खरीदी करने वाले दुकानदार अनिल साहू को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : 19 नायब तहसीलदारों का तहसीलदार के पद पर प्रमोशन, किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए पूरी सूची...

Related posts:

error: Content is protected !!