Janjgir Big Update : 2 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, आरोपी निकला सौतेला पिता, पुलिस ने आरोपी सौतेला पिता को हिरासत में लिया, कल शाम के वक्त हुई थी घटना

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी सौतेला पिता को हिरासत में लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है. मोहल्लेवासियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जोनल स्तरीय क्रिकेट क्लस्टर में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी के 6 विद्यार्थियों ने किया विद्यालय का प्रतिनिधित्व

दरअसल, कल शाम को शांतिनगर में एक ठेले के पास मासूम बच्ची को लोगों ने देखा था और मौके पर भीड़ जुट गई थी. फिर डायल 112 की मदद से मासूम बच्ची को जिला अस्पताल ले जाया गया था. घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विवेक शुक्ला, एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल जिला अस्पताल पहुंचे थे.

इसे भी पढ़े -  राष्ट्रीय खेल दिवस पर ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विविध खेल गतिविधियों का आयोजन

मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज कर जांच की जा रही थी. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सौतेला पिता को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. इधर, जिला अस्पताल में बच्ची भर्ती है और डॉक्टरों की निगरानी में है.

error: Content is protected !!