JanjgirChampa Bike Thief : बिलारी मेन रोड पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक की हुई चोरी, खेत देखने गया था युवक, शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के बिलारी मेन रोड पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक को अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली है. पुलिस ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303 के तहत केस दर्ज किया है.



इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Big Action : 4 ट्रकों से 82 लाख से अधिक का अवैध कबाड़ जब्त, छाल पुलिस ने बेरियर पर नाकेबंदी कर अवैध कबाड़ से लोड 4 ट्रकों को पकड़ा, 4 आरोपी चालक गिरफ्तार, सभी ट्रकों में भरे मिले अवैध स्क्रैप, किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं, 81 टन से अधिक लोहा, पाइप, एंगल व स्क्रैप जब्त, 48 लाख के वाहनों सहित बड़ी जब्ती कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, राहौद के युवक आकाश कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 अक्टूबर की सुबह 10 बजे खेत देखने गया था तो बिलारी मेन रोड के पेट्रोल पंप के पास बाइक को खड़ी करके खेत तरफ चले गए था. खेत तरफ से वापस आकर देखने पर बाइक वहां पर नहीं थी किसी अज्ञात चोरों ने बाइक की चोरी कर ली थी.

इसे भी पढ़े -  Jaijaipur News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ी नारी शक्ति की भागीदारी : जिला पंचायत सभापति सुशीला सिन्हा

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

error: Content is protected !!