JanjgirChampa DeadBody : कोसमंदा गांव के नाला के पास पेड़ पर लटकी मिली थी व्यक्ति की नग्न लाश, मृतक व्यक्ति की हुई पहचान, पुलिस ने…

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा थाना क्षेत्र के कोसमन्दा गांव के नाला के पास पेड़ पर व्यक्ति की नग्न लाश लड़की मिली थी और मृतक व्यक्ति की पहचान कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के सीधरामपुर गांव निवासी मोहन कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजन को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कल 5 नवंबर सुबह के करीबन कोसमन्दा गांव के नाला के पास पेड़ पर नग्न हालत में व्यक्ति की लाश मिली थी, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी. सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

मृतक व्यक्ति की पहचान कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के सीधरामपुर गांव निवासी मोहन कुमार यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजन को सौंप दिया है. बताया जा रहा है मृतक व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर था. फिलहाल, मामले की जांच पुलिस कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!