Janjgir Big News : व्यक्ति की मौत, परिजन ने मारपीट की वजह से मौत होने का आरोप लगाया, पुलिस ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के भाठापारा के व्यक्ति प्रभात लाठिया की मौत मारपीट की वजह से होने का आरोप परिजन ने लगाया है. मामले में सिटी कोतवाली के टीआई प्रवीण द्विवेदी का कहना है कि अभी मर्ग कायम किया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 



दरअसल, 6 नवंबर को प्रभात लाठिया, केरा रोड की दुकान में गया था. परिजन का आरोप है कि उससे वहां मारपीट हुई थी, जिससे उसे चोट लगी थी. दूसरे दिन उसकी तबियत खराब हो गई थी, फिर उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है और पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का खुलासा होगा, फिर पुलिस की जांच आगे बढ़ेगी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : परिक्षेत्र स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिखा नारी शक्ति का दमखम, बनाहिल में गूंजा खेल का जुनून, श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की छात्रा राजवी कंवर को बेस्ट रेडर चुना गया...

Related posts:

error: Content is protected !!