Janjgir Good News : राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगता के लिए 3 खिलाड़ियों का चयन, छग की टीम में दिखाएंगे खेल प्रतिभा

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के 3 क्रिकेट खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट प्रतियोगता के लिए हुआ है. इसे लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है. ये तीनों खिलाड़ी, छग क्रिकेट टीम से प्रतिनिधित्व करेंगे. अंडर 14 क्रिकेट टीम में खिलाड़ी मोहम्मद असद का चयन किया गया है, वहीं अंडर 17 के लिए 2 खिलाड़ी आदित्य यादव, देवाशीष सिंह का चयन किया गया है. आने वाले दिनों में अहमदाबाद में दोनों वर्गों में राष्ट्रीय शालेय क्रिकेट स्पर्धा आयोजित होगी, जहां ये तीनों खिलाड़ी छग की क्रिकेट टीम की ओर से खेलेंगे.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप ने विकास कार्यों में सरकार और प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया, स्वेच्छानुदान की राशि जारी नहीं की गई, विधायक के विकास कार्य के प्रस्ताव पर ध्यान नहीं, भाजपा नेताओं के प्रस्ताव पर मिल रही स्वीकृति, विधायक ने 'सत्याग्रह आंदोलन' करने की चेतावनी दी...

क्रिकेट खिलाड़ियों ने कहा कि छग की ओर से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर मैच खेलने का मौका मिला है, इससे उन्हें बेहद खुशी है और परिजन भी गदगद हैं. खिलाड़ियों ने कहा कि वे बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे और जीत कर आएंगे. इस तरह छग और जांजगीर-चाम्पा जिले का नाम रोशन हो सकें. खिलाड़ियों ने बताया कि जिला क्रिकेट एसोसियशन द्वारा बढ़िया ढंग से ट्रेनिंग दी जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG News : CM विष्णुदेव साय का 20 और 21 अप्रेल को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल, देखिए पूरा शेड्यूल...

error: Content is protected !!