किस सब्जी में हल्दी नहीं डालनी चाहिए? क्या आपको भी है पता..

भारत में कई सब्जियों को बनाते समय औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। हल्दी की वजह से न केवल खाने का स्वाद बढ़ता है बल्कि खाने में कलर भी आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ सब्जियों में हल्दी नहीं डालनी चाहिए? आइए ऐसी ही कुछ सब्जियों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

 



 

 

 

मेथी और पालक जैसी सब्जियों को बनाते समय हल्दी नहीं डाली जाती है। इस तरह की हरी सब्जियों में हल्दी मिक्स कर इनका रंग प्रभावित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी और पालक में हल्दी मिलाने की वजह से इनके स्वाद पर बुरा असर पड़ सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : कथावाचक पं. अनिरुद्धाचार्य का कथा श्रवण करने नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल पहुंचे बम्हनीडीह, 'भागवत कथा श्रवण करने से मनुष्य को मिलती है मोक्ष की प्राप्ति'

 

 

बैंगन बनाते समय भी हल्दी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए वरना इस सब्जी का रंग खराब हो सकता है। इन सब्जियों में हल्दी यूज कर न केवल इनका कलर प्रभावित होगा बल्कि इनके स्वाद में भी कड़वाहट पैदा हो सकती है। इसलिए आपको इस मामले में सावधानी बरतनी चाहिए।
सफेद ग्रेवी वाली सब्जियों में भी हल्दी नहीं डालनी चाहिए। इसके अलावा मलाई की सब्जी बनाते समय हल्दी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता संपन्न, विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, शानदार खेल का किया प्रदर्शन

 

 

 

आपको बता दें कि नमक और पिसी हुई काली मिर्च से बनाई जाने वाली सब्जियों में भी हल्दी नहीं पड़ती है वरना इनका स्वाद खराब हो सकता है। अगर आपने इन सब्जियों को कुक करते समय हल्दी का इस्तेमाल किया तो आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन सब्जियों में हल्दी एड करके सब्जियों की शो खराब हो सकती है क्योंकि हल्दी की वजह से इनका कलर बिगड़ सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के बैकुंठ पारा में माला सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन, सरपंच चंद्र कुमार सोनी रहे मुख्य अतिथि, कहा, 'ऐसे आयोजनों से बच्चों में संस्कृति और सृजनात्मकता का होता है विकास'

Related posts:

error: Content is protected !!