JanjgirChampa Action : आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 लीटर महुआ शराब और 26 सौ किलो महुआ लहान जब्त, शिवरीनारायण के देवरी गांव का मामला

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण क्षेत्र के देवरी गांव में महानदी किनारे आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी टीम ने 4 सौ लीटर महुआ शराब और 26 सौ किलो महुआ लहान जब्त किया है, वहीं महुआ शराब बनाने के लिए रखे बर्तन को भी जब्त किया है. इस दौरान टीम ने महुआ लहान को नष्ट किया है.



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Update : करही गोलीकांड और हत्या का मामला, रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से पीड़ित परिवार ने भेंट की, बदमाशों को गिरफ्तार करने गुहार लगाई, परिजन से डिप्टी सीएम ने कहा... कांग्रेस ने भी दी है चेतावनी...

दरअसल, देवरी गांव में एक मोहल्ला महुआ शराब बनाने और बेचने के लिए बदनाम है. यहां पहले भी कार्रवाई हुई, लेकिन ये महुआ शराब बनाने और बेचने से बाज नहीं आते. अभी टीम ने बड़ी कार्रवाई की, लेकिन मौके से आरोपी भाग गए थे.

error: Content is protected !!