Korba Big Accident : वाहन ने बाइक सवार 2 युवकों को कुचला, हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही हुई मौत

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र के सुतर्रा रापाखरा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया है और वाहन लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. हादसे में बाइक सवार 2 युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. सूचना पर पहुंची डायल 112 ने दोनों युवकों के शव को कटघोरा अस्पताल पहुंचाया है.

 



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : 50 टीबी मरीजों को सिविल अस्पताल खरसिया में फ़ूड बास्केट का किया गया वितरण, मरीजों को नियमित दवा सेवन के साथ पौष्टिक आहार लेने के लिए भी किया गया जागरूक

हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए हैं, वहीं कटघोरा पुलिस भी मृतक युवकों की पहचान करने में जुट गई है और घटना को अंजाम देने वाले घटनाकारित वाहन की तलाश में पुलिस, स्थानीय लोगों से जानकारी जुटा रही है. इधर, आसपास के CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  CG News : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 5 सितम्बर को दौरा कार्यक्रम, जारी हुआ प्रोटोकॉल...

Related posts:

error: Content is protected !!