Korba Big News : महतारी एक्सप्रेस में ड्राइवर ने महिला का प्रसव कराया, जिला अस्पताल में उपचार दौरान नवजात शिशु की मौत, 2 दिन पहले भी महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशु की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हो गई थी, कलेक्टर ने कहा…

कोरबा. अजगर बहार क्षेत्र के कदमझरिया में रहने वाली “पहाड़ी कोरवा” गुरुवती बाई का प्रसव, महतारी एक्सप्रेस 102 में जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही हो गया और जिला अस्पताल में उपचार दौरान नवजात शिशु की मौत हो गई है. जिले में 2 दिन पहले भी महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशु की ऑक्सीजन के अभाव में मौत हो गई थी. इस तरह स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा हो गया है.

 



जानकारी अनुसार, गुरुवती बाई को प्रसव पीड़ा हो रही थी, जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था. यहां स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया था. इधर, महतारी एक्सप्रेस 102 में ले जाते समय अधिक प्रसव पीड़ा होने लगी. इससे ड्राइवर ने रास्ते में ही प्रसव कराया. यहां महतारी एक्सप्रेस 102 में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) और ऑक्सीजन नहीं थी, वहीं नवजात शिशु की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

इस मामले में असिस्टेंट मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बच्चे का क्रिटिकल कंडीशन होने की बात कही है. दूसरी ओर, कलेक्टर अजीत वसंत ने दोनों मामले में जांच रिपोर्ट मंगाया है और उन्होंने कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद निर्णय लिया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!