Janjgir Big Accident : ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, बाइक सवार की मौके पर ही मौत, मौके पर पहुंचे TI और पुलिस टीम, जांजगीर के कचहरी और नेताजी चौक के मध्य हुई घटना, हादसे के बाद वाहन लेकर ड्राइवर फरार

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के कचहरी और नेताजी चौक के मध्य ट्रक ने बाइक सवार को कुचल।दिया. हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. फिर सिटी कोतवाली टीआई भी टीम के साथ पहुंचे. इसके बाद एम्बुलेंस बुलाई गई और शव को मर्च्युरी भिजवाया गया. फिलहाल, मृतक बाइक सवार की पहचान नहीं हुई है. उधर, हादसे के बाद ट्रक को लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. पुलिस द्वारा घटनाकारित वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

Related posts:

error: Content is protected !!