JanjgirChampa Big Problem : छात्रावासों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 18 माह से वेतन नहीं मिला, आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा, कर्मचारियों ने कहा…

जांजगीर-चाम्पा. जिले के छात्रावासों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को 18 माह से वेतन नहीं मिला है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति गड़बड़ा गई है. इसे लेकर कर्मचारियों ने आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है और जल्द वेतन भुगतान करने की मांग की है.

 



कर्मचारियों ने बताया कि सितंबर 2022 से छात्रावास में दैनिक वेतन पर रसोइया और सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते आ रहें हैं, लेकिन विडंबना यह है कि जून 2023 से नवम्बर 2024 तक यानी 18 माह का वेतन उन्हें नहीं मिल पाया है. इससे कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति डगमगा गई है और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई आदि उनके वेतन पर ही निर्भर है.

इसे भी पढ़े -  CG News : डिप्टी सीएम अरुण साव का आज 5 नवम्बर को दौरा कार्यक्रम...

इसके चलते कर्मचारी बेहद परेशान हैं और इसे लेकर आदिम जाति कल्याण विकास विभाग के सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा कर समस्या से अवगत कराया है. साथ ही, जल्द वेतन का भुगतान करने की मांग की है.

इधर, सहायक आयुक्त अक्षय कुमार कंवर ने कहा कि उच्च कार्यालय से मार्गदर्शन मांगा गया है. इसके बाद इस समस्या का निराकरण किया जाएगा.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!