फटी एड़ियों के लिए 5 घरेलू नुस्खे, फिर से मुलायम हो जाएंगे आपके पैर

सर्दियों में ठंड के साथ-साथ फटी एड़ियों की समस्या भी आम हो जाती है। ठंडी हवा, सूखी त्वचा और खराब देखभाल के कारण एड़ियों में दरारें आ जाती हैं, जिससे दर्द और खून तक आने लगता है।

 



 

 

यह स्थिति चलने-फिरने में मुश्किल पैदा कर देती है।

अगर आप भी फटी एड़ियों से परेशान हैं, तो ठंड के मौसम की शुरुआत से पहले कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं।

 

 

 

फटी एड़ियों का घरेलू इलाज

नारियल तेल

अगर आपकी एड़ियां बहुत ज्यादा फटी हुई हैं, तो आप रोज रात को सोने से पहले नारियल तेल लगाकर सो सकते हैं। नारियल तेल में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखते हैं। 15 दिनों तक नियमित रूप से इस उपाय को अपनाने से आपको फटी एड़ियों से छुटकारा मिल सकता है।

इसे भी पढ़े -  CG News : नगर पालिका और नगर पंचायत के 56 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला, नगरीय प्रशासन ने आदेश जारी किया, देखिए सूची...

 

 

शहद और नींबू का मिक्सचर

शहद प्राकृतिक मॉइश्चराइजर है और इसमें एंटीसेप्टिक गुण भी होते हैं, जो त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करते हैं। एक चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर फटी एड़ियों पर लगाएं। यह न केवल दरारों को भरने में मदद करेगा, बल्कि आपके पैरों को नमी भी प्रदान करेगा।

 

 

सिरका और नमक

सिरका और नमक के मिश्रण से फटी एड़ियों को आराम मिल सकता है। गरम पानी में एक चम्मच सिरका और नमक डालकर पैरों को उसमें कुछ समय के लिए डुबोकर रखें। यह मृत त्वचा को निकालकर एड़ियों को मुलायम बनाएगा।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

 

 

उबले आलू का पेस्ट

उबले आलू को अच्छे से मसलकर उसमें थोड़ा सा दूध मिलाएं और इस पेस्ट को फटी एड़ियों पर लगाएं। 30 मिनट के बाद पैर धो लें। आलू में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को रिपेयर करने में मदद करते हैं।

 

 

एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल एक बहुत ही प्रभावी घरेलू उपाय है। इसे रोज रात में एड़ियों पर लगाएं। यह ध्यान रखें कि मोजे पहनकर ही सोएं। एलोवेरा में ठंडक, नमी और उपचारक गुण होते हैं, जो फटी एड़ियों को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए एडिशनल एसपी योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक-2026’, कोरबा के बहुचर्चित सामूहिक दुष्कर्म एवं तिहरे हत्याकांड की उत्कृष्ट विवेचना के लिए मिला राष्ट्रीय स्तर का प्रतिष्ठित सम्मान, 5 आरोपियों को मृत्युदंड एवं 1 आरोपी को आजीवन कारावास की मिली थी सजा

Related posts:

error: Content is protected !!