Champa Big News : पीलिया का कहर, 24 से ज्यादा लोग हुए प्रभावित, दूषित पानी से फैला पीलिया, स्वास्थ्य महकमा ने किया सर्वे, पीएचई ने पानी का लिया सैम्पल… टेपनल नल से घरों में पहुंच रही बीमारी ?

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के वार्ड 21 के सीताराम गली में पीलिया से 24 से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए हैं. इनमें बच्चे भी शामिल हैं. टेपनल से घरों तक गंदा पानी पहुंचने से यह समस्या हुई है. गंदा पानी से लोगों को बुखार भी आ रहा है. पीलिया के मामले बढ़ने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मोहल्ले में पहुंचकर स्वास्थ्य अमला ने 144 घरों का सर्वे किया, वहीं पीएचई ने पहुंचकर पानी का सैम्पल लिया है. नगर पालिका के सीएमओ भोला सिंह का कहना है कि नगर पालिका के कर्मचारियों ने सफाई की है और पानी सप्लाई को ठीक किया गया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

चाम्पा के वार्ड 21 की सीताराम गली में पीलिया की समस्या बढ़ गई है. पहले लोगों ने घरों में इलाज कराया, फिर कई लोगों ने हॉस्पिटल में भर्ती होकर इलाज कराया है. मोहल्ले में पीलिया मरीजों की संख्या एक-एक करके बढ़ रही है. अभी भी प्रभावित लोगों का इलाज जारी है. कलेक्टर के निर्देश पर स्वास्थ्य अमला पहुंचा और घर-घर जाकर सर्वे किया है.

मोहल्ले तक जिस पाइप लाइन से पानी की सप्लाई हो रही है, वह बजबजाती नाली में डूबी है. लोगों का कहना है कि नालियों का गंदा पानी टेपनल में आ रहा है, जिसकी वजह से पीलिया फैल रही है. पीलिया से बच्चे से लेकर सभी वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि लीकेज पाइप लाइन का अभी तक तक पता नहीं चला है. इसकी वजह से अभी भी टेपनल से घरों तक गन्दा पानी पहुंच रहा है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है और पीलिया से लोग शिकार हो रहे हैं. साथ ही, बुखार से भी पीड़ित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!