Janjgir News : पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन, कलेक्टर और सहायक कलेक्टर हुए शामिल, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया. यहां कलेक्टर आकाश छिकारा और सहायक कलेक्टर आईएएस दुर्गा प्रसाद अधिकारी शामिल हुए.

 



केंद्रीय विद्यालय के बाल वालिका से बारहवीं तक 450 छात्र-छात्राओं ने वार्षिक उत्सव में परफॉमेंस दिया. यहां छात्र-छात्राओं ने जागरूकता सम्बन्धी नाटक का मंचन किया, वहीं अलग-अलग प्रदेश की संस्कृति से ओतप्रोत सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. छग के अलावा राजस्थान, असम समेत राज्यों के नृत्य की प्रस्तुति हुई.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

इस दौरान कलेक्टर आकाश छिकारा ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम बच्चों के विकास में सहायक है, उनकी प्रतिभा सामने आती है. उन्होंने कहा कि सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए केंद्रीय विद्यालय काम कर रहा है. इधर, छात्र-छात्राओं ने भी आयोजन को लेकर कहा कि उनमें काफी उत्साह रहा और सभी ने अच्छा परफार्मेंस किया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

Related posts:

error: Content is protected !!