JanjgirChampa Accident Death : दुरपा गांव में बाइक की ठोकर से युवक को आई गंभीर चोट, घायल युवक को इलाज के लिए बिलासपुर से रायपुर ले जाते वक्त हुई मौत, शिवरीनारायण थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के दुरपा गांव में बाइक की ठोकर से मुकेश श्रीवास की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में ठोकर मारने वाले बाइक चालक लाली केंवट के खिलाफ BNS की धारा 106(1), 125(a), 281 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, दुरपा गांव के घनश्याम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका भाई मुकेश श्रीवास, बाइक से दुरपा मेन रोड की तरफ जा रहा था, तभी गांव में तेज रफ्तार बाइक के चालक गांव के लाली केंवट ने ठोकर मार दिया था. इससे उसके भाई मुकेश के सिर और जबड़े में गंभीर चोट आई थी. उसके भाई को खरौद अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया था, जहां घायल उसके भाई मुकेश श्रीवास का इलाज चल रहा था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

वहां ठीक नहीं होने पर रायपुर ले जाते समय घायल मुकेश श्रीवास की मौत हो गई. शव को वापस शिवरीनारायण लाया गया. फिर ठोकर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!