Sakti News : सेजेस हसौद के विद्यार्थियों ने किया अमरकंटक का शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों ने प्राकृतिक सौंदर्य के साथ किया पर्यावरण अध्ययन

सक्ती-हसौद. स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल हसौद के हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी के छात्र छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधि हेतु 16 दिसंबर 2024 को अमरकंटक पर्यटन स्थल का भ्रमण कराया गया। संस्था के प्राचार्य तथा शिक्षकों द्वारा भ्रमण के दौरान बच्चों को मां नर्मदा का उद्गम स्थान,प्राचीन गुफा, प्राचीन मंदिर,पहाड़ियों,जंगल के प्राकृतिक वातावरण विभिन्न प्रकार के झरने दिखाने के साथ ही बच्चों को मां नर्मदा की पवित्र नगरी में विषय में जानकारी प्रदान की गई।

 



उक्त भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय के बच्चों को बताया गया कि अमरकंटक मध्य प्रदेश राज्य में स्थित एक महत्वपूर्ण पर्यटन और शैक्षणिक स्थल है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के लिए जाना जाता है। वनभोज के पश्चात अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्रों के लिए व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। जिसमें प्राचार्य गिरधारी नारायण साहू ने ऐतिहासिक एवं स्थलों की जानकारी देते हुए उनके महत्व को समझाया गया। अमरकंटक में नर्मदा नदी का उद्गम स्थल है,जो भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

व्याख्याता अरुण कुमार जायसवाल ने छात्रों को बताया कि यहाँ के जलप्रपात प्राकृतिक सौंदर्य के अद्भुत उदाहरण हैं,अमरकंटक के आसपास के क्षेत्र में घने जंगल और वन्य जीवन है, जो जीव विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन के लिए आदर्श हैं। व्याख्याता विनय रात्रे ने कहा कि अमरकंटक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थल के रूप में यहाँ कई प्राचीन मंदिर हैं, जो हिंदू वास्तुकला और मूर्तिकला के अद्भुत उदाहरण हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

व्याख्याता धजाराम लहरे ने बताया कि अमरकंटक इस क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करने वाला एक महत्वपूर्ण स्थल है।यहाँ कई प्राचीन ऐतिहासिक स्थल हैं, जो इतिहास और पुरातत्व के अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण हैं।विद्यालयीन छात्र छात्राओं को शैक्षणिक गतिविधियो हेतु अमरकंटक के जंगलों में वन्य जीवन और जीव विज्ञान की जानकारी,भौगोलिक विशेषताओं और जलवायु ,सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व मंदिरों, स्मारकों और प्राचीन स्थलों तथा पर्यावरण शिक्षा और संरक्षण की जानकारी प्रदान की गई।

शैक्षणिक भ्रमण को सफल बनाने में विश्वजीत सिंह, श्रीमती प्रेमलता बर्मन, सोहन यादव,निमिषा कंवर, कामेश निषाद,प्रियतमा मिंज, वैशाली गौरहा, किरन साहू, ईशा गुंजन एक्का,शिवानी ठेठवार, मधुरिमा टंडेल,ने अपना विशेष योगदान दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!