Korba Big News : घंटाघर चौपाटी में पति को प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ाते हुए पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया, पत्नी और प्रेमिका में हुआ झगड़ा, फिर…

कोरबा. घंटाघर चौपाटी में पति को प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ाते हुए पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया और प्रेमिका के पकड़े जाने के बाद घरवाली-बाहरवाली के बीच चौपाटी में ही महासंग्राम शुरू हो गया, इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. यहां बीच-बचाव के बाद किसी तरह मामले को शांत कराया गया.

 



दरअसल, प्रेमिका के साथ कोरबा के ओपन थिएटर चौपाटी पहुंचे पति को पत्नी ने प्रेमिका के साथ गुलछर्रे उड़ाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर प्रेमिका के चक्कर मे आपा खोए पति ने पत्नी से मारपीट शुरू कर दी. प्रेमिका ने भी उसका साथ दिया. यहां पत्नी के चिल्लाने पर चौपाटी के लोग हरकत में आए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

इस दौरान प्रेमिका ने वीडियो बनाते हुए देखने पर एक अन्य युवती का मोबाइल छीनकर पटक दिया. इसके बाद मौके पर मौजूद भीड़ द्वारा प्रेमिका को बाहर खींचकर जमकर धुनाई कर दी गई. तमाशा खत्म होने के बाद पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर शांत कराया. फिलहाल, मारपीट का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : लोकतंत्र में आरोप नहीं, ठोस प्रमाण मायने रखते हैं : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!