Korba News : ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सतनाम भवन में बाबा गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे, CM ने ये कहा…

कोरबा. ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सतनाम भवन में बाबा गुरुघासीदास जयंती के अवसर पर शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे. यहां सर्वप्रथम मुख्यमंत्री ने पूजा अर्चना की और कार्यक्रम को संबोधित किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव, श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद थे.

 



इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी में कोई बाधा नहीं है और राइस मिलर्स की हड़ताल भी खत्म हो गई है, वहीं गृहमंत्री के 2 दिन के प्रवास पर पुलिस विभाग को मिलने वाले राष्ट्रपति निशान पर उन्होंने गौरव और सम्मान की स्थिति बताया. सीएम ने कहा कि अब बस्तर के क्षेत्र में सरकार की योजना पहुंच रही है और पुल, पुलिया, टॉवर सब स्थापित हो रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

Related posts:

error: Content is protected !!