Korba Murder Arrest : पत्नी की इस बात से पति इसकदर नाराज हुआ कि कर दी हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल

कोरबा. मोरगा चौकी क्षेत्र के पतुरियाडांड गांव में पत्नी धनपति आर्मो की हत्या करने वाले आरोपी पति विशाल आर्मो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, पतुरियाडांड गांव के निवासी पति-पत्नी, अपने बच्चों के साथ अरसिया गांव से पैदल जंगल के रास्ते होते हुए अपने घर जा रहे थे. इस दौरान पत्नी थक गई और चलने से इंकार करने लगी. पति के द्वारा चलने को कहने पर पत्नी ने अपने पति को गाली दे दी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज

इससे पति इतना आक्रोशित हो गया कि अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा और डंडे से सिर पर वार कर दिया. इससे पत्नी की मौत हो गई थी. PM रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने के बाद मोरगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. कार्रवाई में चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम, आरक्षक देवेंद्र पैकरा, महिपाल, शिव चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Car Fire : बदमाशों ने घर के पास खड़ी 2 कार में आग लगा दी, सिटी कोतवाली पुलिस कर रही जांच...
error: Content is protected !!