Nawagarh News : महंत गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सांसद एवं छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूद

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ ब्लॉक के महंत गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया. इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद कमलेश जांगड़े, अध्यक्षता छग विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता इंजी. रवि पाण्डेय अन्य जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीण मौजूद थे.

 



कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि पूरे पंचायत परिवार को आभार जिन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति यहां लगाया है. जिसका आज अनावरण किया गया. बाबा भीमराव अंबेडकर किसी व्यक्ति का नाम नहीं है. एक सिद्धांत, एक विचार का नाम है. भारत देश के निर्माण में हमारे सभी महापुरूषों का अमूल्य योगदान है. समाज के कमजोर वर्ग को डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी ने सशक्त किया और सशक्त कर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन किया.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : दीपावली की सजावट में कभी खास पहचान रखने वाला जंगली पीला गेंदा विलुप्ति के कगार पर, किसान स्कूल के संचालक ने दिलाई नई पहचान, संचालक दीनदयाल यादव के प्रयासों को मिली राष्ट्रीय पहचान, भारत सरकार के पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण ने 11 जुलाई 2024 को जारी किया 2150 पंजीयन क्रमांक, वर्ष 2016 में संरक्षण एवं पंजीयन के लिए किया था आवेदन

Related posts:

error: Content is protected !!